बसंतपुर: बाढ़ अवधि 2026 में पहली बार कोसी नदी का डिस्चार्ज 58,765 क्यूसेक को किया पार, खोले गए कोसी बराज के 7 फाटक, अभियंता अलर्ट
बिहार का शोक कहे जाने वाले और रास्ता बदलने माहिर, कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. शुक्रवार को कोसी नदी का जलस्तर बाढ़ अवधि 2026 में पहली बार 50 हजार क्यूसेक को पार किया है. कोसी बराज स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह 8:00 बजे कोसी नदी का जलस्तर 58,765 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया है. इस बीच नेपाल स्थित कोसी नदी के जल अधि