चीनोर: खेत जोतने पर हुए विवाद में कट्टे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार
खेत जोतने के विवाद में ट्रैक्टर पर फायर करने वाले आरोपी को छीमक चौराहा के पास चीनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने की कोशिश करने में लगा। टीम ने मुस्तेदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।