मखदुमपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर टेहटा बाजार में वृक्षारोपण
शुक्रवार के दिन 3 बजे मखदुमपुर के टेहटा बाजार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला और लोगों से अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने की अपील किया।