लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मटिया गांव की रहने वाली पीड़िता प्रेमा देवी ने मंगलवार 3 बजे समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता अपने ससुर नारायण तांती के साथ एसपी विश्वजीत दयाल से मिलकर एक आवेदन सौंपा, जिसमें एक अनजान महिला द्वारा जबरन घर में रहने, मारपीट करने और थाना में मामला दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है।