शामली: बुटराड़ा गांव में पिता-पुत्र पर फावड़े से हमला करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ बाबरी थाने में मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Apr 9, 2026 गुरूवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी ग्रामीण हरपाल सिंह ने गांव के ही जोनी व पितम सिंह पर नाली पर चेनल लगाने के कार्य के दौरान बीच में आकर गाली—गलौच करने व हरपाल और उसके बेटे कुशलपाल पर फावड़े से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हरपाल की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।