शिवपुरी शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार देर शाम डोसा से उड़ने वाली मिर्ची की भस को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। झगड़े में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार न्यू ब्लॉक में धर्मेंद्र जटारिया दिल्ली डोसा एंड चाट भंडार का संचालन करते हैं, वहीं उनके पास ही राकेश जैन राज गिफ्ट सेंटर चलाते है।