मोतिहारी: मोतिहारी के राय हरिशंकर शर्मा सभागार में जेपी सेनानियों की हुई बैठक
जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन ने राय हरिशंकर शर्मा सभागार में एक समारोह का आयोजन किया। अध्यक्षता कर रहे राय सुन्दरदेव शर्मा ने कहा कि पुराने साथियों को एक साथ पाकर काफी प्रसन्नता हो रही है। पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर विनय वर्मा ने आपातकाल के अनुभव को सुनाया। बैठक में जेपी सेनानी सम्मान पेंशन राशि में बढ़ोतरी करके ₹25000 प्रति माह करने सहित 13 बिंदुओं का प्रस्ताव रखा गया।