बरगवाँ: मेड गांव में खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की दबकर मौत
Bargawan, Singrauli | Jul 22, 2025
सिंगरौली जिले की जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत कूंदवर चौकी के मेड गांव में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। जिसमें जुताई करने के दौरान खेत की मेड़ पर ट्रैक्टर ऑन नियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की उसमें दबकर मौत हो गई इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं मृतक के शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है।