बेगूसराय: SBSS महाविद्यालय में स्नातक स्पॉट नामांकन में छात्रसंघ ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्राचार्य गेट के सामने किया प्रदर्शन
एसबीएस महाविद्यालय में स्नातक पार्ट-1 स्पॉट नामांकन में छात्रसंघ ने लापरवाही का आरोप लगाया है. इस दौरान प्राचार्य गेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय में तोड़फोड़ की गई. छात्रों द्वारा गमला तोर दिया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए AISF के राज्य उपाध्यक्ष अमीन हमजा ने कई आरोप लगाए हैं.