बेनीपट्टी: खिरहर पुलिस ने नाबालिग लड़की अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
हरलाखी प्रखंड के खिरहर पुलिस ने नाबालिग लड़की अपहरण मामले के एक आरोपी बेनीपट्टी थाना के सलहा गांव निवासी रौशन कुमार यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि इस संबंध में लड़की के पिता ने अपहरण संबंधी प्राथमिकी दर्ज चार दिन पूर्व दर्ज कराई थी। उन्होंने लड़की को भी जल्द बरामद कर लेने की बात कही है।