औरैया: गुजारा भत्ते के विवाद में रची गई साजिश, चकबंदी अनुदेशक से मारपीट कर मोबाइल छीनने वाले 3 गिरफ्तार
दिबियापुर थाना क्षेत्र में चकबंदी विभाग के एक अनुदेशक के साथ मारपीट कर मोबाइल छीनने की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया रियलमी मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और टाटा हैरियर कार भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अपनी महिला सहकर्मी के कहने प