मोहनलालगंज से गुजर रहे लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों का संचालन लगातार जारी है। भूसा से लदे ओवरलोड लोडर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।