फूलपुुर: अजय राय के अयोध्या दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर नजरबंद करने का आरोप
अयोध्या दौरे से पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गंगापार क्षेत्र में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके घरों में नजरबंद कर दिया। जिला कांग्रेस गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद समेत कई नेताओं को रोकने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। मंगलवार दोपहर 02 बजे यह जानकारी सामने आई।