उज्जैन: अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार, 5 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 🥃🚨
उज्जैन में अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंवासा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लीटर संदिग्ध जहरीली हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जब्त शराब से तेज गंध आ रही थी और जलन महसूस हो रही थी, जिसके चलते प्रथम दृष्टया इसे जहरीला माना गया है। आरोपी के पास शराब रखने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए के तहत मामला दर्ज कर शराब के सैंपल जांच के लिए सुरक्षित कर लिए हैं।
#UjjainNews #UjjainPolice #CrimeNews #MPPolice #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 22, 2026