डलमऊ: डंपर और बाइक की भीषण भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग
बरारा बुजुर्ग चौराहे पर डंपर और बाइक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और डंपर में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान खोदाएपुर मजरे बरारा बुजुर्ग निवासी 50 वर्षीय इंद्रपाल और उनके 20 वर्षीय पुत्र शिवम के रूप में हुई है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। स