बेगूसराय: बेगूसराय में मनाया गया होली का त्योहार, युवाओं ने होली गीतों पर की मस्ती
बेगूसराय शहरी क्षेत्र में शनिवार के दोपहर 2:00 बजे होली का त्यौहार मनाया गया. इस दौरान होली गीत पर युवाओं ने खूब मस्ती करते हुए एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. साथ ही होली के गीतों पर सब डांस करते नजर आए. होली का त्योहार जिले में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके, इसको लेकर चिन्हित चौक-चौराहा पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी.