विदिशा नगर: रविवार से विदिशा मे शुरू हुई शिवपुराण कथा मे जिला परिवहन अधिकारी ने लोडिंग वाहन,ट्रेक्टर-ट्राली पर सफर न करने की अपील की
रविवार से विदिशा में शिवमहापुराण की कथा का प्रारंभ हुआ है। जिसे सुनने के लिए शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु विदिशा रहे हैं। कथा स्थल तक पहुंचाने के लिए जिला परिवहन अधिकारी ने सवारी वाहनों का ही इस्तेमाल करने की अपील की। साथ ही लोडिंग वाहन और ट्रैक्टर ट्राली से सफल न करने की श्रद्धालुओं से अपील की गई।