गुरुग्राम: क्षय रोग के खात्मे के लिए निक्षय पोषण योजना: डॉक्टर विकास स्वामी
सोहना नगरपरिषद के वार्ड-तेरह के तहत लगने वाली पहाड कॉलोनी में शनिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 100 दिन निक्षय योजना के तहत जांच एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर का शुभारंभ वार्ड की महिला पार्षद आशा देवी के प्रतिनिधि टेकचंद, डाक्टर विकास स्वामी, डाक्टर राजकुमार, एसटीएलएस अनुज कुमार, एसटीएस दिनेश कुमार ने रिबन काटकर संयुक्त रूप से किया।