गुरुग्राम: ईडी डायरेक्टर और पीए बनकर ठगी करने वाले आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुद को ईडी डायरेक्टर व उसका उसका पीए बताकर लोगों के साथ धोखाधधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ईडी का भय दिखाकर 25 लाख रुपए वसूल कर लिए थे। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि 21 नवम्बर को थाना सैक्टर-10 में पुलिस उपायुक्त पश्चिम के कार्यालय के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई।