गुरुग्राम: रोड सेफ्टी पार्क में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की पाठशाला लगाई, लोगों को किया जागरूक
पुलिस उपायुक्त यातायात विरेंद्र विज ने शनिवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय हाईवे सत्यपाल यादव की निगरानी में यातायात निरीक्षको और यातायात पुलिस कर्मचारियो और हीरो मोटोकॉर्प द्वारा सडक़ सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत क्राउन प्लाजा स्थित हीरो पार्क में यातायात नियमों की जागरूकता पाठशाला लगाई गई।