गुरुग्राम: नगर निगम चुनाव: बूथवार ईवीएम रेंडमाइजेशन पूरा, ADC ने कहा- पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव ज़रूरी
गुरुग्राम में निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए, ईवीएम रैंडमाइजेशन का दूसरा चरण 1109 बूथों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है। यह प्रक्रिया सामान्य पर्यवेक्षक, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई। गुरुग्राम नगर निगम के लिए लघु सचिवालय में रिटर्निंग ऑफिसर और एडीसी हितेश कुमार और सामान्य पर्यवेक्षक शेखर विद्यार्थी उपस्थित रहे l