शाहजहांपुर: नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी ध्रुव को किया गया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और विरोध करने पर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने वाले वांछित मुख्य अभियुक्त ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। बीती 22 मई को आरोपी ध्रुव (22 वर्ष) के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। बुधवार को मुखबिर की सटीक सूचना प