शामली: शामली के प्राईवेट नर्सिंग होम में लापरवाही से ऑपरेशन का आरोप, युवक की हुई मौत
Shamli, Shamli | Jun 18, 2026 गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे शामली के दिल्ली रोड़ स्थित एक प्राईवेट नर्सिंग होम में हंगामें के हालात देखने को मिले। मौके पर मौजूद गोगवान के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने परिवार के युवक का पित्त की थैली का आपरेशन कराया था, लेकिन कथित तौर पर सही उपचार नही मिलने के कारण मरीज की हालत बिगड़ गई, जिसे बाद में रेफर कर दिया गया, लेकिन मरीज ने दम तोड़ दिया।