नावकोठी पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चालान काटे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। पीड़ित सौरभ कुमार ने पुलिस का वीडियो बनाकर वरीय पदाधिकारी को भेजा है। और उसने कहा कि मेरे सारे कागजात दुरुस्त होने के बावजूद पुलिस के द्वारा जबरदस्ती चालान काटा गया है जो न्यायोचित नहीं है।