कामां: कामां थाना पुलिस ने 747 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 747 ग्राम गांजा और नशा बिक्री के 4050 रुपये बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार डीग गेट क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें यह बरामदगी हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार शाम 7 बजे किया प्रेस नोट जारी।