तानसेन: कुत्तों की नसबंदी में घोटाला, गलत एफिडेविट देने वाले डाक्टर के खिलाफ धोखाधडी दर्ज
Tansen, Gwalior | Jun 13, 2026 निगम द्वारा आवारा कुत्तो के नसबंदी प्रोजेक्ट में एक पशु चिकित्सक द्वारा कूटरचित और संदिग्ध शपथ-पत्र पेश कर धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।इस मामले में 4 साल की जांच के बाद पडाव पुलिस ने शुक्रवार को डॉ रविरमन शर्मा के खिलाफ धोखाधडी का मुकदमा दर्ज किया है।घटना एबीसी सेंटर में साल 2022 में हुई थी।656 कुत्तों की नसबंदी कर उन्हें वापस छोडा जाना था।