हनुमानगढ़: कोहला गांव में सिख युवक की पगड़ी उतारने और जान से मारने की धमकी का आरोप, टाउन थाना में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के गांव कोहला में सिख युवक पर हमला करने धार्मिक भावनाएं आहत करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में टाउन थाना में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवादी धर्मवीर सिंह पुत्र जीत सिंह मजबी सिख निवासी वार्ड नंबर 6 गांव कोहला ने जरिए इस्तगासा मुकदमा दर्ज करवाया है।