डुमरांव: मुजफ्फरपुर से वृंदावन तक साइकिल से 970 किमी की यात्रा पर निकले कुंदन, प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे पुराना भोजपुर
Dumraon, Buxar | Apr 7, 2026 मुजफ्फरपुर के जीरो माइल निवासी कुंदन आर्या 970 किलोमीटर की लंबी साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उनका लक्ष्य वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद लेना है। उन्होंने यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर से की है और प्रतिदिन तय दूरी के अनुसार बीच-बीच में विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए आगे बढ़ रहे हैं।