ग्वालियर गिर्द: VIP मूवमेंट से थमा ट्रैफिक, ग्वालियर में आम जनता का फूटा गुस्सा
ग्वालियर में वीआईपी कल्चर को लेकर आम लोगों का गुस्सा सामने आया है। सोमवार शाम करीब 7 बजे से वायरल हो रहे एक वीडियो में नागरिक यातायात बाधित होने पर नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि वीआईपी मूवमेंट के चलते लंबे समय तक ट्रैफिक रोका गया, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा।