हनुमानगढ़: टाउन की इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 5 में साइड देने के विवाद में बाइक सवार ने वैन पर बरसाईं ईंटें, स्कूल वैन के टूटे शीशे
हनुमानगढ़ टाउन की इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 5 में मंगलवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पर पथराव का मामला सामने आया है। साइड देने को लेकर हुए विवाद के बाद मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने निजी स्कूल की वैन पर ईंटें फेंक दीं। घटना में वैन चालक घायल हो गया, जबकि वैन के शीशे भी टूट गए।