पंचकूला: 23 फरवरी से 25 फरवरी तक सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में 3 दिवसीय चित्र भारती राष्ट्रीय फिल्मोत्सव का होगा आयोजन
शिवालिक की तलहटी में बसा पंचकूला पहली बार राष्ट्रीय स्तर के फिल्मोत्सव का गवाह बनने जा रहा है। भारतीय चित्र साधना और हरियाणा सरकार के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय चित्र भारती फिल्मोत्सव का आयोजन 23 फरवरी से 25 फरवरी तक सैक्टर-1 स्थित रेड बिशप में किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर डीसी ने आज दौरा किया।