इंदरगढ़: ग्राम देलुवा में उधारी मांगने पर युवक से मारपीट, सरपंच पति पर मामला दर्ज, जान से मारने की धमकी
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देलुवा में उधारी के पैसे मांगने पर एक युवक से सरपंच पति और उसके लड़कों ने मारपीट कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी भूपेन्द्र परिहार पुत्र रामसिंह परिहार, उम्र 33 साल, निवासी ग्राम देलुवा ने मंगलवार सुबह 9 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।