झाझा: तीन प्रखंडों के सीमा पर स्थित झोपादह स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कुंड में किया स्नान
Jhajha, Jamui | Jan 14, 2025 झाझा, लक्ष्मीपुर व बेलहर के सीमाक्षेत्र में स्थित झोपादह स्थल पर मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा की छोटी बहन माने जाने वाली झोपारानी के पवित्र पावन जल में मंगलवार की सुबह 6:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का ध्यान स्नान का कार्यक्रम शुरू हो गया था, जहां लोग मंदिर परिसर स्थित कुंड में स्नान करने के बाद माता झोपा रानी की पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना करते नजर आये।