शाहजहांपुर: जाम और अतिक्रमण के खिलाफ चला संयुक्त अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान
शाहजहांपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए शुक्रवार को यातायात पुलिस एवं नगर निगम प्रवर्तन दस्ते ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के तहत अंजान चौकी से मालखाना, कच्चा कटरा होते हुए कन्नौजिया तिराहा तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अस्पतालों और दुकानों के बाहर सड़क तक फैला सामान हटवाकर मार्ग को