जमुआसोल पंचायत में शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 510 लोगों ने आवेदन जमा दिए। BDO सीके सिंह ने मौजूद लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते सुयोग्य लाभुकों को पूरी दस्तावेज के साथ आवेदन जमा देने के लिए कहा। बताया कि कार्यक्रम में 227 आवेदन अबुआ आवास व 218 मईया सम्मान योजना के लिए प्राप्त हुए।