सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कंकाली मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो लोग घायल, कार हुई क्षतिग्रस्त
Sasni, Hathras | Jun 10, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के कंकाली मंदिर के पास एक कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मार कर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।