गुना नगर: कुंभराज: नमक विवाद में दो दुकानदारों के बीच खूनी संघर्ष, लड़ाई का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों के बयान आए सामने
गुना जिले के कुंभराज में शनिवार 6 जून को नमक के कट्टों को हटाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं और जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है। दोनों पक्षों के एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं।