डुमरा: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सुई देने के बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी का पैसा लेते वीडियो हुआ वायरल
सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सुई देने के बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी का पैसे लेते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रही महिला स्वास्थ्य कर्मी एएनएम बताई जा रही है। सुई देने के नाम पर पैसे लेने का यह वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में चोरी से कैद कर लिया है। वीडियो सदर अस्पताल का बताया जा रहा है।