अतरौली: अतरौली में सभी कीटनाशी विक्रेताओं को आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा
अतरौली में आईपीएमएस पोर्टल पर पंजीकृत होंगे सभी कीटनाशी विक्रेता अतरौली में कीटनाशी विक्रय व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कीटनाशी लाइसेंस सहायक प्रदीप चौहान द्वारा गुरुवार दोपहर 3बजे राजकीय कृषि रक्षा इकाई अतरौली में शिविर का आयोजन किया गया।