सतना: कंपनी बाग में युवक का साफी से गला घोंटकर हत्या का प्रयास, हालत गंभीर, ICU में भर्ती
सतना।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कंपनी बाग इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान आरोपियों ने युवक के गले में साफी (गमछा) कसकर उसका गला घोंटने और हत्या करने का प्रयास किया। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती पीड़ित युवक ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि आरोपी फुरकान और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गमछे से उसका गला दबा दिया, जिससे उसका दम घुटने लगा।
गले पर गंभीर चोट और सांस लेने में आ रही तकलीफ के बीच पीड़ित का इलाज जारी है। मामले की सूचना प