जबलपुर: जेल में हड़कंप: जबलपुर केंद्रीय जेल के अस्पताल में कैदी ने दी जान, जांच जारी
जबलपुर की नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक विचाराधीन कैदी का शव जेल अस्पताल के शौचालय में फंदे से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त 60 वर्षीय गुड्डू उर्फ राजा विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर मामलों में पिछले साल अगस्त से जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि कैदी जेल के अस्प