रफीगंज: रफीगंज के छात्र ज्ञान रोशन कुमार ने मैट्रिक में 475 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया
रफीगंज क्षेत्र के होनहार छात्र ज्ञान रोशन कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 475 अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।रविवार रात्रि करीब 8:00 बजे शिक्षक अरुण कुमार गुप्ता ने जानकारी दी। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है।