बांधवगढ़: उमरिया एकलव्य विद्यालय में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
9 जुलाई गुरुवार समय 2 बजे जिले के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, पाली में विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लीड जिला प्रबंधक (एलडीएम) उमरिया गौतम कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा एलडीओ श्रवण कुमार के सहयोग से किया गया। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों