दमोह: सिविल वार्ड से निकाली गई विशाल चुनरी यात्रा, बड़ी देवी को की गई अर्पित, जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ भव्य स्वागत
Damoh, Damoh | Apr 13, 2024 दमोह शहर के सिविल वार्ड से आज विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे देवी भक्तों के द्वारा मंदिर में पूजन अर्चन के बाद विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के सिविल वार्ड से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा, घंटाघर चौक, महाकाली चौराहा होते हुए मां बड़ी देवी मंदिर पहुंची। जहां पर मां बड़ी देवी के लिए चुनरी अर्पित की गई।