साँसद तारिक अनवर ने खुरियाल हाईस्कूल ( वित्तरहित ) के भवन और चहारदिवारी निर्माण में मदद का आश्वासन दिया है। सद्भावना भवन में शाम साढ़े पाँच बजे मीडिया से रूबरू होने के दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय वित्तरहित हैं इसलिए जहाँ तक मैं समझता हूँ कि विभाग से यह काम नहीं होगा लिहाजा किसी एजेंसी के जरिए ही इस काम को पूरा किया जा सकेगा । इस मौके पर कई अन्य मौजूद रहे।