गोहद: गोहद विधानसभा क्षेत्र के चितोरा गांव में विशाल दंगल का आयोजन, भाजपा नेता प्रशांत आर्य हुए शामिल
Gohad, Bhind | Apr 3, 2026 गोहद विधानसभा क्षेत्र के चितोरा गांव में शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे विशाल दंगल का आयोजन किया गया।इस दौरान पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य के पुत्र भाजपा युवा नेता प्रशांत आर्य ने दंगल में पहुंच कर पहलवानों से परिचय प्राप्त किया।तथा पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। इस दंगल में कई राज्यों के नामी गिरामी पहलवान पहुंचे।