दमोह: मारुताल बायपास चौराहे पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, डायल 112 से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Apr 9, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के मारुताल बायपास चौराहा के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह घायल की पहचान बनवार निवासी रामजी पिता भगवानदास सेन के रूप में हुई।