पालकी पूजन के साथ गौरा और शंकर के गौने का लोकाचार शुरू*
Sadar, Varanasi | Mar 17, 2024 रंगभरी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ, माता पार्वती संग प्रथमेश की चल प्रतिमा की पालकी यात्रा के निमित्त होने वाले लोकाचार पालकी पूजन के साथ रविवार को शुरू हो गए। इस वर्ष रंगभरी एकादशी का उत्सव 20 मार्च को मनाया जाएगा। टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर एक तरफ जहां बाबा की पारंपरिक पालकी की साफ सफाई के बाद पूजन किया गया।