टेढ़ीनीम में रंगभरी एकादशी पर सोमवार को लगेगा गौरा को हल्दी, शिव गौरा धारण करेंगे काठियावाड़ी खादी परिधान
Sadar, Varanasi | Mar 17, 2024 वाराणसी में रंगभरी एकादशी पर 20 मार्च को टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास पर होने वाले गौना बारात के दौरान बाबा विश्वनाथ और गौरा की चल प्रतिमा को इस बार काठियावाड़ी खादी परिधान धारण करेंगे। माता गौरा के लिए कांजीवरम साड़ी खासकर भेंट की गई है। सोमवार को गौरा को हल्दी लगेगा।