MGKVP के छात्र-छात्राओं ने चलाया जागरूकता अभियानः एसीपी ट्रैफिक ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ,
Sadar, Varanasi | Mar 17, 2024 वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (MGKVP) में सात दिवसीय शिविर में शनिवार को यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बैनर, पोस्टर व स्लोगन से यातायात नियमों के पालन की अपील की।